Haryana
Trending

द आर्यन स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व ll

द आर्यन स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-द आर्यन स्कूल में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों ने कान्हा और राधा बनकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य, नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों ने हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की, यशोमती मैया से बोले नदंलाला श्रीकृष्ण-गोबिंद हरे मुरारी…सहित अनेक भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसकी उपस्थिति ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की। बच्चों ने बाल गोपाल बनकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिससे पूरा माहौल नंदोत्सव जैसा हो गया। बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित अनेक झांकियां दिखाई गई व उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अनिल गोयल व चारू गोयल ने संयुक्त रूप से बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनके संदेश और गीता के सार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का धरती पर जन्म मानव जाति के लिए वरदान है। द्वापर युग में कंस के अत्याचार का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया। डायरेक्टर अनिल गोयल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का मन से ध्यान करने मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के साथ कालिया नाग का एक किस्सा सांझा करते हुए बताया कि यमुना नदी में कालिया नाम का एक अत्यंत विषैला नाग रहता था, जिसके जहर से नदी का पानी जहरीला हो चुका था। श्रीकृष्ण अपनी गेंद निकालने के बहाने यमुना में कूदे और कालिया नाग के फनों पर पैर रखकर नृत्य किया और कालिया नाग के जहर का अंत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button