Haryana
Trending

एसपी हिसार ने नायब कोर्ट, समन स्टाफ एवं कोर्ट सुरक्षा अधिकारियों की ली अहम बैठक ll

एसपी हिसार ने नायब कोर्ट, समन स्टाफ एवं कोर्ट सुरक्षा अधिकारियों की ली अहम बैठक ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने आज हिसार पुलिस के सभी नायब कोर्ट, समन स्टाफ तथा कोर्ट सुरक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर अदालती कार्यवाही से संबंधित कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से अदालतों से प्राप्त समन, वारंट एवं अन्य न्यायालयीन आदेशों की समयबद्ध एवं प्रभावी तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन कार्य पुलिस व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।एसपी ने सभी नायब कोर्ट एवं समन स्टाफ को निर्देश दिए कि न्यायालयों से प्राप्त प्रत्येक आदेश का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए तथा उसकी तामील की नियमित रूप से निगरानी की जाए। लंबित समन एवं वारंटों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए।कोर्ट सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अदालत परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायालय की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के प्रति सजग एवं सतर्क रहे। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें तथा किसी भी कार्य को लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी न्यायालयीन व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button