35 साल बाद भारत की अर्थव्यवस्था को मिली ए रेटिंग:-डा. केहरवाला ll
35 साल बाद भारत की अर्थव्यवस्था को मिली ए रेटिंग:-डा. केहरवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने एक प्रेस बयान में कहा कि 35 सालों के बाद भारत की अर्थव्यवस्था को ए रेटिंग मिली है, जोकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का नतीजा है। जारी बयान में केहरवाला ने कहा कि दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है, भारत आगे बढ़ रहा है। जापान की प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी जेसीआर ने भारत की सोवरन के्रडिट रेटिंग को बीबीबी+ से बढ़ाकर ए कर दिया है। यह केवल एक रेटिंग नहीं, बल्कि भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले वर्षों में किए गए आर्थिक सुधारों पर अंतरराष्ट्रीय भरोसे का संकेत है। केहरवाला ने कहा कि 1988 के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी ने भारत को ए कैटेगरी में रखा है। भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही। उन्होेंने कहा कि 2026-27 की पहली तिमाही में वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था ने 7.8 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि दर्ज की। इसके साथ-साथ केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 4.7 प्रतिशत से घटकर 4.4 प्रतिशत जीडीपी हो गया है। केहरवाला ने कहा कि मार्च 2026 तक बैंकिंग सेक्टर का ग्रोस एनपीए घटकर लगभग 1.8 प्रतिशत रह गया है। सरकार ने खर्च की गुणवत्ता में सुधार करते हुए सड़क, रेलवे, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य उत्पादक क्षेत्रों में केपिटल एक्सपेंडिचर पर जोर दिया। उन्होेंने कहा कि जेसीआर ने जीएसटी और डिजीटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चक्चर जैसे सुधारों को भारत की आर्थिक नींव मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण कदमों में माना जा रहा है। वहीं बेहतर सोवरल रेटिंग का अर्थ है कि अंतर्राष्टÑीय स्तर पर भारत की वित्तीय विश्वसनीयता और आर्थिक स्थिरता को अधिक मजबूत माना गया है। उन्होंने कहा कि भारत की रेटिंग बीबीबी+ से ए- होना मतलब, भारत की आर्थिक साख को एक और मजबूत अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है, जोकि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का कमाल है। याह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। केहरवाला ने कहा कि भारत अब रुकने वाला नहीं है। भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और दुनिया का भरोसा जीत रहा है।@newstodayhry #newstodayhry




