चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll
चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घर में हुई चोरी की घटना को सुलझाने में सफलता हासिल की है। सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है।शिकायतकर्ता पवन शर्मा पुत्र अरविंद देव शर्मा, निवासी आदेश नगर चौबीसी उकलाना मंडी ने थाना उकलाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 05.09.2026 को जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, तो पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर पीतल की परात, पीतल की टोकनी, गेहूं का कट्टा व अन्य बर्तन चोरी कर लिए थे। शिकायत पर थाना उकलाना में मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी ASI सुभाष चंद ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच आगे बढ़ाई। गहन तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी संदीप उर्फ नोनी पुत्र हरी सिंह, निवासी मार्केट कमेटी के पीछे, शास्त्री नगर उकलाना को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की, जिसके बाद नियमानुसार उसे गिरफ्तार किया गयादौराने जांच ASI सुभाष की टीम ने आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता के घर से चोरी किया गया संपूर्ण सामान बरामद कर पुलिस कब्जे में लिया। इसके साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल की शिनाख्त कराई गई। पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसे माननीय अदालत में पेश किया गया व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने ASI सुभाष व उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।




