Haryana
Trending

रेवाड़ी पुलिस लाइन में नए आवासीय टावर का उद्घाटन।।

रेवाड़ी पुलिस लाइन में नए आवासीय टावर का उद्घाटन।।

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- रेवाड़ी जिला पुलिस लाइन में जवानों और अधिकारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा आवासीय बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कमांडेंट जनरल (होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस) एडीजीपी डॉ सीएस राव, आईपीएस ने रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर का विशेष दौरा कर नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय टावर एवं ‘जिओ रेजिडेंस’ का विधिवत उद्घाटन किया और इन्हें पुलिस विभाग को समर्पित किया। कार्यक्रम में साउथ रेंज के आईजी ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने मुख्य अतिथि एडीजीपी डॉ सीएस राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आधुनिक बहुमंजिला आवासीय टावर: पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों की रिहायशी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 आधुनिक फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इन फ्लैट्स में लिफ्ट, अग्निशामक यंत्र (फायर फाइटिंग सिस्टम), सुरक्षित पार्किंग तथा 24 घंटे निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। ‘जिओ रेजिडेंस’ राजपत्रित अधिकारियों के लिए बनाए गए इस नए आवास का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया गया है। इसमें अधिकारियों की प्रशासनिक आवश्यकताओं और पारिवारिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर साउथ रेंज आईजी ओम प्रकाश नरवाल, एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी हैडक्वाटर संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई श्री विकास शर्मा, एक्सएन राजेश कुमार सहित पुलिस प्रशासन व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button