उकलाना में 18 स्कूल बसों की जांच, 9 के चालान।।
उकलाना में 18 स्कूल बसों की जांच, 9 के चालान।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार 10 सितंबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान द्वारा उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 18 स्कूल बसों को चेक किया गया। जांच के दौरान 9 स्कूल बसों में सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार कैमरे तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानक पूरे नहीं पाए गए। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा 9 स्कूल बसों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्कूल संचालक यह सुनिश्चित करें कि उनके वाहनों में सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा उपकरण एवं मानक पूर्ण रूप से लागू हों। केवल कागजी खानापूर्ति के बजाय बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं वास्तविक रूप से सुनिश्चित की जाएं। हिसार पुलिस द्वारा स्कूल बसों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना नहीं करने वाले स्कूल बस संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च जिम्मेदारी समझें और स्कूल बसों में निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




