आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA मिलगेट एवं पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की संयुक्त पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात से संबंधित एक iPhone भी बरामद किया गया है।
20 लाख रुपये ब्याज पर लेने के बाद परेशान करने का आरोप-दिनांक 03 सितम्बर 2026 को पुलिस चौकी 12 क्वार्टर को सूचना प्राप्त हुई कि प्रवीन कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी गली नंबर 01, रूप नगर, 12 क्वार्टर, हिसार को सामान्य अस्पताल हिसार में मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची।मृतक के भाई चरणजीत की शिकायत के आधार पर थाना HTM में मुकदमा नंबर 437 दिनांक 03.09.2026, धारा 108 BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मृतक प्रवीन कुमार ने सुरेश कुमार उर्फ कालिया से करीब 20 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे तथा रुपये वापस करने के लिए उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
घटनास्थल से रिवाल्वर व अन्य साक्ष्य बरामद-मामले की जांच के दौरान पुलिस एवं सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से .32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर, 5 जिंदा रौंद तथा एक खाली खोल बरामद किया गया तथा पोस्टमार्टम से संबंधित आवश्यक साक्ष्यों को भी पुलिस द्वारा नियमानुसार कब्जे में लिया गया।
CIA मिलगेट व चौकी 12 क्वार्टर की संयुक्त कार्रवाई-मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। CIA मिलगेट एवं पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में वारदात में प्रयुक्त iPhone बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
एसपी हिसार का संदेश-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि अपराध में संलिप्त व्यक्तियों तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध हिसार पुलिस द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच करते हुए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry




