Haryana
Trending

नगरपालिका कर्मचारी संघ रेवाड़ी की पंचायत में पहुँची भीम आर्मी ll

नगरपालिका कर्मचारी संघ रेवाड़ी की पंचायत में पहुँची भीम आर्मी ll

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):-रेवाड़ी में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के मद्देनजर आज नगरपालिका कर्मचारी संघ की ओर से एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।पंचायत में भीम आर्मी रेवाड़ी ने पूरी मजबूती के साथ शिरकत की। इस दौरान भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष भाई दीपक गोठवाल ने सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा में चल रहे संवैधानिक संघर्ष में नगरपालिका कर्मचारी संघ को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया, इससे पूर्व भी भीम आर्मी रेवाड़ी शहर में प्रदर्शन करते हुए सभी मांगों को लागू करने हेतु मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन भेज चुकी है।जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल और जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारी अपने हक और अधिकारों की इस लड़ाई में जो भी अगला निर्णय लेंगे, भीम आर्मी भारत एकता मिशन उस हर कदम पर पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।इस अवसर पर स्थानीय कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button