Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी।।

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के सफल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना मील गेट एवं HTM क्षेत्र के टिब्बा दाना शेर व भारत नगर, वार्ड नंबर 6 में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टिब्बा दाना शेर में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रताप सिंह की उपस्थिति में नशा मुक्ति पुलिस टीम से सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने करीब 220 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा पढ़ाई और खेलों में अपना ध्यान केंद्रित कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला अपराध एवं सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति टीम द्वारा भारत नगर एवं टिब्बा दाना शेर में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर कॉलोनीवासियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने आमजन से अपील की कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें और युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करें। इस दौरान क्षेत्र में नशा बेचने एवं सप्लाई करने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी लोगों से जानकारी प्राप्त की गई।

नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने पर विशेष जोर

हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास से जोड़ने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान जिले के 03 नए नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अलावा 10 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल हिसार में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं तथा उनके ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग करवाई गई। वहीं, 05 नशा पीड़ितों के घर जाकर नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 18 नशा पीड़ितों को उपचार, दवाइयां, स्वास्थ्य जांच एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाकर उन्हें नशे की लत से बाहर निकालने की दिशा में प्रयास किया गया।

एसपी हिसार का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। हिसार पुलिस का उद्देश्य नशा करने वाले युवाओं को अपराधी मानकर उनसे दूरी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें उपचार एवं सही मार्गदर्शन के माध्यम से सामान्य जीवन की ओर वापस लाना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपने आसपास के युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता है कि युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। हिसार पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता, पहचान, उपचार, काउंसलिंग और फॉलोअप की प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।। #Newstodayhry @Newstdayhry

Related Articles

Back to top button