चौधरी देवीलाल जयंती पर 27 को नूंह में होगी विशाल रैली, इनेलो नेताओं ने गांव-गांव जाकर दिया निमंत्रण II
चौधरी देवीलाल जयंती पर 27 को नूंह में होगी विशाल रैली, इनेलो नेताओं ने गांव-गांव जाकर दिया निमंत्रण II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब सिंह दंदीवाल):- इनेलो ने 27 सितंबर को नूंह में चौधरी ताऊ देवीलाल जी की जयंती पर आयोजित होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में शनिवार को कालांवाली विधान सभा में इनेलो हल्का प्रधान जसविंद्र सिंह बिंदू एवं स्टेट कार्यकारिणी सदस्य मास्टर गुरतेज सिंह व अन्य इनेलो पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर रैली का निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान हल्का प्रधान जसविंदर सिंह बिंदू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन, युवा हल्का प्रधान राजप्रीत रोड़ी, तरसेम सिंह कमाल, रमनदीप सिंह, मास्टर बलवीर सिंह, बलजीत मलड़ी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। गांवों में पहुंचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को नेताओं ने सुबह गांव श्री जलालआना से अपना दौरा शुरू किया। इस दौरान चकेरियां, कालांवाली, देसू मलकाना, तखतमल, केवल, धर्मपुरा, सिंघपुरा, दादू, पक्का शहीदां, कमाल, डोगरांवाली, खतरावां, तिलोकेवाला, तारुआना, गुदराना, लकड़वाली आदि विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को निमंत्रण दिया। #newstodayhry @newstodayhry



