Haryana
Trending

डबवाली पुलिस का नशे पर बड़ा वार, 15.660 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर काबू II

डबवाली पुलिस का नशे पर बड़ा वार, 15.660 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर काबू II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार व इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है । मादक पदार्थों की भारी बरामदगी करते हुए नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । वहीं नशा तस्करों द्वारा नशे के अवैध व्यापार से जोड़ी गई अवैध सम्पत्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिवस सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार की टीम ने थाना औढ़ा व थाना कालांवाली क्षेत्र में कार्रवाई कर 15.660 ग्राम हेरोइन बरामद करते 03 आरोपियों को काबू किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी कब्जा पुलिस में लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने डबवाली से कालांवाली रोड पर गश्त पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल सहित दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर काबू कर कोई मादक पदार्थ होने के शक पर नियमानुसार तलाशी ली गई। #newstodayhry @newstodayhry

जो तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 08.760 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस संबंध में मोटरसाइकिल व बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपियों कुलदीप सिंह व गुरुमुख सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। एक अन्य मामले में उनकी टीम ने थाना औढ़ा क्षेत्र के गांव भागसर में गश्त पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया। नशीला पदार्थ होने के शक में नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त शख्स के कब्जे से 06.900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जो बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी सतपाल के विरूद्ध थाना औढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। डबवाली पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि नशे की खरीद फरोख्त करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। डबवाली पुलिस की आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशा तस्करी या इससे संबंधित गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 व डबवाली पुलिस के मो.न. 9138999748 पर दें। इसके अलावा अपने नजदीकी थाना, चौकी में भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button