Haryana
Trending

भाविप माधव शाखा सिरसा ने करवाई भारत को जानो प्रतियोगिता ll

भाविप माधव शाखा सिरसा ने करवाई भारत को जानो प्रतियोगिता ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) भारत विकास पारिषद माधव शाखा सिरसा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिव सतपाल जोत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद सभागार, परिषद भवन, हिसार रोड, सिरसा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता, सिरसा में भारत विकास पारिषद के संस्थापक, नगर के सुविख्यात समाजसेवी, जल स्टार रमेश गोयल ने की, जबकि कमल बंसल (जिला सहसमन्वयक, भाविप हिसार) कार्यक्रम पर्यवेक्षक के तौर पर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में, 25 वर्ष से अधिक समय से अध्यापन कार्य में दक्षता प्राप्त, फ्यूचर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर, अतुल बंसल मुख्य अतिथि के रूप में तथा नगर के सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक व नशा मुक्ति विशेषज्ञ डा. तुषार गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। डा. तुषार गोयल ने अपने वक्तव्य में भारत विकास पारिषद को समाज में राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार करने में अग्रणीय भूमिका निभाने वाली संस्था बताया। साथ-साथ ही उन्होंने माधव शाखा द्वारा संस्कार संचार, जनकल्याण, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण और सनातन संस्कार के उत्साहपूर्वक किए जा रहे कार्यों की भरपूर सराहना की। जल स्टार रमेश गोयल ने केवल एक वर्ष भर के समय में माधव शाखा द्वारा समाज में बनाई साख के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई तथा आशीष दिया। संस्कार गतिविधि संयोजक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में तथा प्रकल्प संयोजक हर्ष मरोदिया के संयोजन में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 15 और वरिष्ठ वर्ग में 13 टीमों ने प्रतिभागिता की। जूनियर वर्ग में सैंट जोसफ स्कूल के मेहर गोयल एवं प्रणय प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलनियां के हरप्रीत और सीरत बाला द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर, माधोसिंघाना के रिद्धि और अभिनव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि वरिष्ठ वर्ग में महाराजा अग्रसैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा के भव्य और नेवी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तमन्ना और योग्यता द्वितीय, ग्रामीण प्रोग्रेस सीनियर सेकेंडरी स्कूल माधोसिंघाना की हेमवती और कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए फ्यूचर अकादमी के संचालक अतुल बंसल ने माधव शाखा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को एक भव्य ईवीएम रोचक कार्यक्रम और एकदम सटीकज्ञानवर्धन कार्यक्रम बताते हुए भारत विकास परिषद की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विजेताओं के लिए अपनी एकेडमी की ओर से विजेता बच्चों के 11वीं 12वीं में होने वाले कॉमर्स की नि:शुल्क कोचिंग की घोषणा की। इस कार्यक्रम के संयोजन में अध्यक्ष रितेश लम्बोरिया, कोषाध्‍यक्ष दीपक गोयल, संपर्क संयोजक जॉनीपाल सोनी, महिला गतिविधि संयोजक ममता गोयल, एस पी ग्रोवर, नरेश गर्ग, सतीश मित्तल, गोपाल कृष्ण कौशिक, भगवानदास बंसल, नीलकमल सिंगला, सुमन सिंगला, वीना गुप्ता, पदमा गोयल, अजय आर्य, हेमंत जिंदल, रोशन लाल अरोड़ा, का विशेष सहयोग रहा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button