Haryana
Trending

धुनिक तकनीकों को कक्षा में लागू कर अधिगम स्तर बेहतर बनाएं शिक्षक ll

धुनिक तकनीकों को कक्षा में लागू कर अधिगम स्तर बेहतर बनाएं शिक्षक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन तथा डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. दलीप सिंह गोदारा एवं राकेश मोहन गोयल की देखरेख में नियमित एवं अतिथि टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण दो समूहों में मंगलवार को संपन्न हो गया।जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि समापन दिवस की शुरूआत आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण समन्वयक राकेश मोहन द्वारा फीडबैक सत्र से हुई। इसके पश्चात डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेश खुराना, राकेश मोहन, डॉ. विनोद कुमार, पवन कनौजिया एवं डॉ. अनिल बिश्नोई ने विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर आईएफआईसी विंग सह प्रभारी डॉ. राजेश खुराना ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को अपडेट करने के लिए बेहद जरूरी हैं। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी गई आधुनिक एवं गतिविधि-आधारित तकनीकों को अपनी कक्षाओं में लागू कर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को और बेहतर बनाएं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button