Haryana
Trending

विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों पर किया जागरूक ll

विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों पर किया जागरूक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जिला बाल कल्याण परिषद के अंतर्गत चल रहे सीपीएलआई केंद्र एवं ओडीआईसी केंद्र द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों परजागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कैंप आयोजित किए गए। जिला बाल कल्याण अधिकारी पूनम नागपाल ने बताया कि ये कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़ पट्टी सिरसा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर सिरसा तथा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खन्ना कॉलोनी सिरसा में आयोजित किए गए। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button