Haryana
Trending

बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी जरूरी : एसपी सिद्धान्त जैन।।

बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी जरूरी : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना एचटीएम पुलिस की टीम द्वारा मिल गेट क्षेत्र स्थित सेवा भारती मिडल स्कूल एवं न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान मुख्य सिपाही किरण ने विद्यार्थियों को ‘गुड टच-बैड टच’, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया। बच्चों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ गलत व्यवहार करता है या उन्हें किसी प्रकार से असहज महसूस होता है तो वे चुप न रहें तथा विद्यार्थियों को डायल 112 आपातकालीन सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, खतरे अथवा पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, छेड़छाड़, पीछा करने, उत्पीड़न तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों से बचाव एवं ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि अपराध के प्रति चुप्पी साधने के बजाय समय रहते इसकी सूचना देना जरूरी है, ताकि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को छोटी उम्र से ही अपने अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार तथा सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। हिसार पुलिस द्वारा स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चे स्वयं भी सुरक्षित रहें और किसी भी गलत परिस्थिति में बिना झिझक सहायता मांग सकें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button