Haryana
Trending

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती ll

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा सोमवार को अनाज मंडी, चोपटा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर एक विशाल छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें क्रांतिकारी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद एसएफआई की कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन में किसान सभा नेता अभिमन्यु सहारन ने बताया कि चौपटा अनाज मंडी में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नेता संदीप धीरनवास ने कहा कि भगत सिंह केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच, सामाजिक समानता और शोषणमुक्त समाज के पक्षधर युवा क्रांतिकारी थे। भगत सिंह न केवल अंग्रेजी से मुक्ति चाहते थे, बल्कि ऐसी व्यवस्था चाहते थे, जिसमें सबके लिए समान अवसर हो। आज के विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की सर्वसम्मति से एसएफआई चोपटा इकाई की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मनोज शर्मा को प्रधान और अक्षय कासनियां को सचिव, अमन सहारण,गोपाल, प्रदीप तरकांवाली, पवन कुमार, अबरार अहमद, इरफान खान, मनदीप मुंड, राजबीर, केशव परमार, अंकुश महिया को कमेटी में चुना गया। नवनिर्वाचित कमेटी ने छात्रों के शैक्षणिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button