बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने किया पौधारोपण ll
बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने किया पौधारोपण ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट (रजिस्ट्रेशन नंबर 2116) द्वारा हरियाणा भाजपा के प्रदेश सचिव एवं हिसार प्रभारी सुरेंद्र आर्य के जन्मदिन के अवसर पर एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि सुरेंद्र आर्य समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार अग्रणी रहकर कार्य कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना चाहिए। पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम होते हरित क्षेत्र को देखते हुए पौधारोपण को जनअभियान बनाना आवश्यक है। पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ एवं सभी विद्यार्थियों ने मिलकर सुरेंद्र आर्य के दीघार्यु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी तथा बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




