Haryana
Trending

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार, भेजा जेल : एसपी सिद्धान्त जैन।।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार, भेजा जेल : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी ईश्वर सिंह पुत्र वीर सिंह, निवासी गांव फुटाकी, जिला अलवर, राजस्थान को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले के अनुसार अंकित पुत्र रमेश कुमार, निवासी भीमावाला, जिला फतेहाबाद ने चौकी अर्बन एस्टेट हिसार में शिकायत दी थी कि उसने अपना मोटरसाइकिल HR-23L-2935, मार्का स्प्लेंडर प्लस होटल वोलक्स, मटका चौक के पास खड़ा किया था। सुबह देखने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिला। शिकायत पर थाना पुलिस द्वारा धारा 305 BNS के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान आरोपी ईश्वर सिंह की संलिप्तता सामने आने पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि चोरी, वाहन चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों की धरपकड़ के साथ-साथ चोरी की संपत्ति की बरामदगी को भी प्राथमिकता दी जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button