Haryana
Trending

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी ll

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मंगलवार को लोगों को विश्व हृदय दिवस के मौके पर हृदय स्वास्थ्य एवं हृदय रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजेंद्र गनेरीवाला एवं एलेंबिक के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनदीप ने उपस्थित लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सावधानियों और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. मनदीप ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान एवं अन्य कारणों से हृदय रोगों का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को नियमित व्यायाम करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, तनाव कम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही हृदय से जुड़ी समस्याओं के शुरूआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका डॉ. मनदीप ने सरल भाषा में जवाब दिया। इस अवसर पर राजेंद्र गनेरीवाला एवं एलेंबिक की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की गई। उपस्थित लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button