PUNJAB
Trending

नशा तस्करों के खिलाफ चौकी चौटाला पुलिस का सख्त एक्शन।।

नशा तस्करों के खिलाफ चौकी चौटाला पुलिस का सख्त एक्शन।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कड़ा एक्शन लेते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने 05.410 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितम्बर 2026 को चौकी चौटाला प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान गांव अबूबशहर से एक शख्स को संदेह के आधार पर काबू किया । जो तलाशी के दौरान उक्त शख्स के पास 05.410 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी कृष्ण लाल के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। काबू किए गए आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामले की जांच जारी है, जो इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि अगर उनके पास नशा तस्करी, सेवन या नशे से जुड़ी अन्य गतिविधि की सूचना हो तो बेझिझक मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना-चौकी में सूचना दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button