चीफ फार्मेसी आॅफिसर सुभाष चंद्र हुए सेवानिवृत्त ll
चीफ फार्मेसी आॅफिसर सुभाष चंद्र हुए सेवानिवृत्त ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले चीफ फार्मेसी आॅफिसर सुभाष चंद्र सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुभाष चंद्र के साथ सभी पारिवारिक सदस्यों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। स्टाफ सदस्यों ने सर्वप्रथम सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर सुभाष चंद्र का स्वागत किया। इसके बाद सभी स्टाफ सदस्यों ने उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया और उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर सिविल सर्जन सिरसा डॉ. पवन कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, उप सिविल सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता, उप सिविल सर्जन डॉ. गौरव अरोड़ा, नोडल आॅफिसर ट्रांसपोर्ट डॉ. संदीप सिंह, एसोसिएशन आॅफ गवर्नमेंट फार्मेसी आॅफिसर्स हरियाणा के राज्य उपप्रधान प्रदीप जांगू, जिला प्रधान प्रदीप गर्ग, सीनियर फार्मेसी आॅफिसर योगेश खन्ना, सीनियर फार्मेसी आॅफिसर आरके सुखचैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सुभाष चंद्र द्वारा सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ विभाग को दी गई सेवाओं के लिए सराहना की। इस अवसर पर सभी ने सुभाष चंद्र के सरल, मिलनसार एवं सहयोगी व्यवहार की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि सुभाष चंद्र का विभाग के प्रति समर्पण, अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




