
सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा नशे के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम सिरसा क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भाटी ने युवाओं को बेटा बचाओ अभियान के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बताया कि इस अभियान को हम कैसे बढ़ा सकते हैं और नशा पीड़ितों का कैसे इलाज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर नशे से ग्रस्त लोगों की सहायता करनी चाहिए तथा उनको समाज के मुख्य धारा में लाना ही हमारी सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण तथा अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रधान डा. इंद्र गोयल ने बेटा बचाओ अभियान की प्रशंसा की और अन्य संस्थाओं से भी इस सामाजिक बुराई को समाज से मिटाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान के राष्टÑीय संयोजक तरूण भाटी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिरसा क्लब के सचिव राजेश गोयल, सेवानिवृत्त डीएसपी रा सिंह सहारण, जिला बार एसोसिएशन की उपप्रधान मोनिका शर्मा, एडवोकेट महेश पारीक, प्रमोद सचदेवा, आकाश सैन, मुकेश वर्मा, सूरज बंसल, अशोक चाचाण, चेतन मेहता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




