Haryana
Trending

त्योहारों से पहले व्यवस्था नहीं सुधरी तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे ll

त्योहारों से पहले व्यवस्था नहीं सुधरी तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई सिरसा की बैठक प्रधान हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के बाजारों की बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रशासन के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया गया। हेमंत गुप्ता ने कहा कि त्योहारों का सीजन सिर पर है, लेकिन बाजारों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं, पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, स्ट्रीट लाइट की समस्या है और जाम के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे। कई जगह रास्ते बंद होने से व्यापारियों का कारोबार सीधे प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और प्रशासन के साथ बार-बार बैठकें करने के बावजूद यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो यह गंभीर लापरवाही है। व्यापारियों को आश्वासन नहीं, अब धरातल पर काम चाहिए। व्यापार मंडल ने सरकार, प्रशासन और नगरपालिका से स्पष्ट कहा है कि त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले सड़कें, रास्ते, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाए। यदि समय रहते काम नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। बैठक में महासचिव यशदीप कक्कड़, संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सचिव केशव टांटिया, संगठन मंत्री प्रशांत सराफ, उपप्रधान अंकित कनोडिया, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button