Haryana
Trending

खेलों से निखरता है व्यक्तित्व ll

खेलों से निखरता है व्यक्तित्व ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा स्पोर्ट्स के इंचार्ज डा.साधा सिंह के संयोजन में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चौधरी मोहनलाल झोरड़ तथा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कुमारी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत बुक्के प्रदान करके की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डा. सज्जन कुमार तथा स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डॉ. साधा सिंह व सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि सहित गेस्ट आॅफ आॅनर का स्वागत किया गया। संयोजक डॉ. साधा सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के साथ ही वंदना कुमारी के बारे में बताया कि वे हैंडबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी, गोल शॉट बॉल में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, अंतर-महाविद्यालय हैंडबॉल में स्वर्ण पदक विजेता, बास्केटबॉल में स्वर्ण पदक विजेता तथा कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। मुख्य अतिथि वंदना कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल हमें स्वस्थ और सक्रिय रखते हैं। स्वस्थ शरीर के साथ ही हमारा मन भी स्वस्थ रह सकता है। स्वस्थ शरीर और शांत मन से हम जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य स्वाभाविक रूप से प्राप्त होता है। खेल हमारे व्यक्तित्व को निखारने में मदद करते हैं और हमें अधिक सक्रिय और जागरूक बनाते हैं। इस प्रतियोगिता में सबसे पहले 100 मीटर रेस का फाइनल आयोजित किया गया जिसमें छात्र वर्ग में यशपाल पहला, राजेश ने दूसरा व करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में मनीषा ने पहला,ज्योति ने दूसरा व रचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में चरणजीत ने पहला, यशपाल ने दूसरा व करण ने तीसरा स्थान तथा छात्रा वर्ग में मनीषा ने पहला, ज्योति ने दूसरा व रचना ने तीसरा स्थान प्राप्त कर। लंबी कूद के छात्रा वर्ग में वीरपाल ने पहला,रचना ने दूसरा तथा ज्योति ने तीसरा और छात्र वर्ग में चरणजीत ने पहला,करण ने दूसरा व राजेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के अंत में मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान किए गए। गेस्ट आॅफ आॅनर भीम सिंह सिहाग सरपंच ममेरा खुर्द, राजबीर पीजीटी कुताबढ़, नरेश सिला, वीरेंद्र मलेठिया, सतनाम चौहान व मनप्रीत भी शामिल रहे। स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. साधा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। मंच का संचालन प्रो. सुरेश कुमारी तथा डा. सावन कुमार ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक सदस्य व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button