Haryana
Trending

हिसार पुलिस की अपील-जल्दबाजी में किया गया एक क्लिक मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है, ऑनलाइन लेन-देन में बरतें पूरी सावधानी।।

हिसार पुलिस की अपील-जल्दबाजी में किया गया एक क्लिक मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है, ऑनलाइन लेन-देन में बरतें पूरी सावधानी।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए लगातार आमजन को जागरूक किया जा रहा है। “Cyber Safe Hisar” अभियान के तहत पूरे माह नागरिकों को सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल सतर्कता और साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि आज डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन बैंकिंग हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन साइबर अपराधी भी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में “रुकें, सोचें, सत्यापित करें और फिर Online Transaction करें” को अपनी डिजिटल आदत बनाना जरूरी है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से पहले 4 कदम जरूर अपनाएं
रुकें— अचानक आए कॉल, मैसेज, लिंक, QR कोड या भुगतान संबंधी अनुरोध पर तुरंत कार्रवाई न करें।
सोचें— कोई व्यक्ति बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कस्टमर केयर या किसी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी मांगे तो सावधान रहें।
सत्यापित करें— भुगतान करने से पहले प्राप्तकर्ता का नाम, UPI ID, मोबाइल नंबर और राशि अच्छी तरह जांच लें। अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या APK फाइल को खोलने से बचें।
फिर Online Transaction करें— पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही ऑनलाइन भुगतान करें। याद रखें, पैसा प्राप्त करने के लिए सामान्यतः UPI PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती।
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो घबराएं नहीं और देरी किए बिना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें। ठगी के तुरंत बाद की गई सूचना से रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ जाती है। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूक रहें, अपनी बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हिसार पुलिस का संदेश—“रुकें, सोचें, सत्यापित करें और फिर Online Transaction करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button