इनाम के लालच में न गंवाएं मेहनत की कमाई, Lottery-Lucky Draw के नाम पर Processing Fee मांगने वालों से रहें सावधान : एसपी सिद्धान्त जैन।।
इनाम के लालच में न गंवाएं मेहनत की कमाई, Lottery-Lucky Draw के नाम पर Processing Fee मांगने वालों से रहें सावधान : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार पुलिस ने Lottery, Lucky Draw, Gift, Prize या Contest में इनाम जीतने के नाम पर Processing Fee, Tax, GST, Registration Fee अथवा अन्य किसी शुल्क की मांग करने वाले साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि साइबर ठग आमजन को फोन कॉल, WhatsApp मैसेज, SMS, सोशल मीडिया या ई-मेल के माध्यम से यह झांसा दे सकते हैं कि उनका लाखों रुपये की लॉटरी, महंगा मोबाइल, कार, बाइक, कैश प्राइज या कोई अन्य आकर्षक Gift में चयन हुआ है। इसके बाद इनाम प्राप्त करने के लिए Processing Fee, Tax, GST, Delivery Charge, Registration Fee या अन्य किसी शुल्क के नाम पर पैसे जमा करवाने को कहा जाता है। ठग पहले कम राशि जमा करवाकर व्यक्ति का विश्वास जीतते हैं और इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर बार-बार पैसे ट्रांसफर करवाते रहते हैं। कई मामलों में ठग Bank Account Details, ATM Card Details, UPI PIN, OTP या स्क्रीन शेयरिंग/Remote Access जैसी संवेदनशील जानकारी भी मांग सकते हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
• बिना किसी प्रतियोगिता या लॉटरी में भाग लिए इनाम जीतने का मैसेज आए तो उस पर विश्वास न करें।
• Lottery, Lucky Draw या Gift प्राप्त करने के लिए Processing Fee, GST, Tax अथवा Registration Fee के नाम पर पैसे जमा न करवाएं।
• किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, UPI PIN, ATM/Debit Card Details या Net Banking की जानकारी साझा न करें।
• अनजान WhatsApp नंबर, SMS या ई-मेल से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ऐप/APK डाउनलोड न करें।
• किसी के कहने पर Screen Sharing या Remote Access App इंस्टॉल न करें।
• यदि कोई व्यक्ति इनाम दिलाने के नाम पर जल्द से जल्द पैसे भेजने का दबाव बनाए तो सतर्क हो जाएं।
• किसी भी ऑफर, लॉटरी या पुरस्कार की संबंधित कंपनी/संस्था की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत माध्यम से स्वयं सत्यता जांचें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई
एसपी सिद्धान्त जैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध में समय पर शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने या वापस करवाने की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है।
हिसार पुलिस की अपील:
“इनाम पाने के लालच में अपनी मेहनत की कमाई न गंवाएं। कोई भी असली इनाम पाने के लिए अनजान व्यक्ति को पैसे भेजने या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होती। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




