Haryana
Trending

महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं  ll

महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नाथूसरी चौपटा व डबवाली ब्लॉक के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक डॉ. दर्शना सिंह, जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, सरपंच रीटा कासनिया विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आंगन मिलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उपलब्ध करवाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक एवं योजनाओं से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। मसीतां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा व सरपंच जगसीर विशेष रूप से मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button