#haryanagorvmentHaryana
Trending

नशे के संभावित ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर, कमांडो टीम ने चलाया अभियान

नशे के संभावित ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर, कमांडो टीम ने चलाया अभियान

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस की स्पेशल कमांडो टीम द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीमों ने उन स्थानों को विशेष रूप से चिन्हित कर जांच की, जहां नशे का सेवन किए जाने अथवा नशा तस्करों की गतिविधियों की आशंका रहती है।अभियान के दौरान कमांडो टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की गहन जांच-पड़ताल की गई तथा क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। पुलिस टीमों ने आमजन से भी बातचीत कर नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा नशे के संभावित ठिकानों पर पुलिस की निगरानी और तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे की बिक्री, सप्लाई या तस्करी में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button