#haryanagorvmentHaryana
Trending

रास्ता रोककर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रास्ता रोककर युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा पुलिस ने रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करने तथा लोहे के सुए से हमला कर घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक 1 अक्टूबर 2026 को अग्रोहा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए लोहे के सुए से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।घटना की सूचना मिलने पर थाना अग्रोहा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र आजाद सिंह तथा साहिल पुत्र मनोहर लाल, निवासी अग्रोहा के रूप में हुई।पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल तथा लोहे का सुआ बरामद किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक हिसार ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेकर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करने, रास्ता रोकने अथवा जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button