Haryana
Trending

विश्वकर्मा मंच की बैठक में चेयरमैन रोहताश जांगड़ा का किया स्वागत ll

विश्वकर्मा मंच की बैठक में चेयरमैन रोहताश जांगड़ा का किया स्वागत ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) शहर के भाजपा कार्यालय सरसाईकमल में रविवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में जिलाभर से सुथार, जांगड़ा, खाती, रामगढ़िया, धीमान आदि बिरादरी परिवारों के सदस्यों ने शिरकत की। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा श्रम निगम चेयरमैन रोहताश जांगड़ा पहुंचे। सभी विश्वकर्मा समाज की ओर से चेयरमैन रोहतास जांगड़ा का स्वागत किया और उनकी हरियाणा सरकार में चेयरमैन पद पर नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा संगठन का आभार व्यक्त किया। समाजजनो ने कहा कि विश्वकर्मा समाज ने हमेशा मेहनत से सफलता अर्जित की है और रोहताश जांगड़ा मेहनती ईमानदार तथा बेहतरीन छवि के धनी है और उन्हें सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर समाज का सामान बढ़ाया है। आगामी विश्वकर्मा दिवस समारोह पर भी विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष रोहताश जांगड़ा ने विश्वकर्मा समाज के सभी परिवारों एवं तमाम जिलावासियों को आगामी पंचपर्व धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा जयंती, भाई दूज की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने सर्व सहमति से विश्वकर्मा मंच गठित करने और सभी शहरो, कस्बे और ग्रामीण स्तर तक समाज जनों को साथ लेकर शिक्षा तथा समाज उत्थान की जागरूकता और अन्य कदम उठाए जाने को लेकर रूपरेखा पर आगामी चर्चा की गई। रिटायर्ड एएफएसओ कृष्ण जांगड़ा, रिटायर्ड हेड मास्टर मोहनलाल धामु, राजेश रताखेड़ा, रिटायर्ड कानूनगो रामकुमार व बलवंत सुथार, मिस्त्री बृजलाल अरनियांवाली, प्रिंसिपल रोहताश लदोइया गुसाईयाना, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन जांगड़ा सिरसा आदि ने कहा कि समाज के सभी परिवारों के सामाजिक, शिक्षा एवं संपूर्ण उत्थान के लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नितिन फतेहपुरिया नियामत, बलबीर बकरियावली, चानन सुथार चौपटा, रोहतास धामु, सुभाष कंवरपुरा, साहबराम नाथूसरी, कृष्ण रोहलीवाल सिरसा, रामकुमार एवं सतबीर काशी का बास, गुरमीत सिंह रामगढ़िया, पूर्व सरपंच शिशपाल सुथार, रिटायर्ड प्रोफेसर रोहतास भरोखां, प्रभुदयाल, सत्यवान, हनुमान मोचीवली, जगदीश जांगड़ा ब्लॉक सदस्य, बलवंत डिंग मंडी, डा. पूर्ण सुथार, गुलशन पटवारी, नगर पार्षद राजेंद्र जांगड़ा, सूर्य मोहन, वेदपाल, दीपचंद, साजन कुमार फतेहपुरिया, मनीष खोखा, मदनलाल जांगड़ा सिरसा एवं अन्य मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button