#haryanagorvmentpolice department
Trending

सेक्टर 16-17 में बाइक चोरी का राज खुला! CIA हिसार ने आरोपी को दबोचा

सेक्टर 16-17 में बाइक चोरी का राज खुला! CIA हिसार ने आरोपी को दबोचा

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में CIA हिसार की टीम ने सेक्टर 16-17 के पास झाड़ियों से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महाबीर निवासी न्यू मॉडल टाउन हिसार को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में CIA हिसार प्रभारी ने बताया कि आर्य नगर निवासी अजीत की शिकायत पर 1 नवंबर को सेक्टर 16-17 के नजदीक झाड़ियों के पास से उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान CIA हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली।पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।हिसार पुलिस का संदेश: वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की संपत्ति की सुरक्षा के लिए हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button