शराब तस्करी का बड़ा खुलासा दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार
शराब तस्करी का बड़ा खुलासा दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार
हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला हिसार में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 38 बोतल अवैध देशी शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गांव कालीरावण निवासी सुखबीर को 13 बोतल अवैध शराब ठेका देशी सहित काबू किया। वहीं, दूसरे मामले में गांव अग्रोहा निवासी सतबीर को 25 बोतल अवैध शराब ठेका देशी सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




