संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट, कागदाना के होनहार खिलाड़ियों ने लहराया परचम ll
संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट, कागदाना के होनहार खिलाड़ियों ने लहराया परचम ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, सिरसा द्वारा आयोजित 6वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में किया गया। प्रतियोगिता में संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट, कागदाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में अनेक पदक अपने नाम किए। 10-14 वर्ष (बालिका वर्ग) आर्टिस्टिक पेयर में रिया एवं वसुधा द्वितीय स्थान, आर्टिस्टिक सिंगल में वसुधा तृतीय स्थान, 10-14 वर्ष (बालक वर्ग) ट्रेडिशनल शुभम तृतीय स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में चवन एवं रोहित प्रथम स्थान, रिदमिक पेयर चवन एवं रोहित प्रथम स्थान, 14-18 वर्ष (बालिका वर्ग) ट्रेडिशनल पूजा द्वितीय स्थान, आर्टिस्टिक सिंगल पूजा द्वितीय स्थान, रुक्साना तृतीय स्थान, 14-18 वर्ष (बालक वर्ग) ट्रेडिशनल साहिल द्वितीय स्थान, गौरव तृतीय स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में मोहित एवं प्रिंस प्रथम स्थान, रिदमिक पेयर मुकेश एवं गुरुदेव प्रथम स्थान, सीनियर (18-28 वर्ष) ममता ट्रेडिशनल प्रथम स्थान, ममता एवं सुदेश आर्टिस्टिक पेयर प्रथम स्थान किया। प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा श्रमिक बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा रहे, जबकि अध्यक्षता हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, सिरसा के जिला प्रधान श्री नंदलाल बेनीवाल ने की। कोच ममता जाखड़ ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर बच्चों ने कई पदक जीतकर संस्कार योग केंद्र, कागदाना तथा जिले का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सरपंच राजेन्द्र ढूकड़ा, जयप्रकाश, भगवाना राम, सुनील कुमार, हरजी राम, रविकांत एवं साहिल उपस्थित रहे। समापन समारोह में राज्य सह प्रभारी पतंजलि आर्य विनोद सोनी तथा विजय कुमार (पी.टी.आई.) विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट के संचालक हरजी राम योगी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में योगासन खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हरजी राम योगी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। @newstodayhry #newstodayhry



