#haryanagorvment
Trending

शराब पीकर हंगामा करने वालों की अब खैर नहीं!

शराब पीकर हंगामा करने वालों की अब खैर नहीं!

हिसार :-(अमित कुमार ) सेक्टर-13 मार्केट की पार्किंग के सामने कुछ लोगों द्वारा अपनी गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंगबाजी करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने की शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक हिसार ने कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वेट कमांडो टीम को क्षेत्र में तैनात कर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभारी थाना सिविल लाइन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सेक्टर-13 मार्केट और आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्त एवं चेकिंग की जाए। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, नशे में वाहन चलाने, हुड़दंगबाजी करने तथा आमजन की शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी हिसार के सख्त निर्देश: सार्वजनिक स्थान किसी की निजी जागीर नहीं है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने और आम नागरिकों को परेशान करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button