#haryanagorvment
Trending

पेशी से बच रहे थे दोनों आरोपी… पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

पेशी से बच रहे थे दोनों आरोपी... पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

हिसार :- ( अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन में अदालत से उद्घोषित अपराधियों (PO) की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत PO स्टाफ व थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग-अलग अभियोगों में अदालत द्वारा उद्घोषित दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय निवासी गांव कोहली तथा सुरेश निवासी आजाद नगर, हिसार के रूप में हुई है। इस संबंध में PO स्टाफ प्रभारी PSI संजीव तथा थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NI एक्ट के तहत अलग-अलग मामले अदालत में विचाराधीन थे। दोनों आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते माननीय अदालत ने उन्हें उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित कर दिया था। अदालत द्वारा PO घोषित किए जाने के बाद से ही दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे थे उन्होंने बताया कि PO स्टाफ और थाना सिविल लाइन पुलिस की टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button