Haryana
Trending

धान की 30 नवंबर तक खरीद जारी रखे सरकार ll

धान की 30 नवंबर तक खरीद जारी रखे सरकार ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य महासचिव डा. सुखदेव सिंह जम्मू ने एक प्रेस बयान में कहा कि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री व कृषिमंत्री लगातर ब्यान दे रहे हैं कि प्रदेश में सभी फसलों का दाना-दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। धान की फसल जिस तरह इस साल किसान से कम दामों में लूटी जा रही है अपने आप में एक रिकॉर्ड लूट है। नमी के नाम से कम भाव से लूट, भोले भाले किसान की कमीशन एजेंट से शैलर मालिक की मिली भगत से अधिक तौल से लूट व गुणवता के बहाने कटौती करके किसान को मण्डी में बुरी तरह लूटा जा रहा है और किसान बेबस है। डा. जम्मू ने कहा कि जो धान बिक चुका हैं उसका भुगतान किसानों को बीस-बीस दिन के बाद भी नहीं मिल रहा है। किसान को, सरकार का बहत्तर घंटे में भुगतान का दावा भी खोखला साबित हो रहा है। यही नहीं अब शैलर मालिकों का कोटा पूरा होने के बाद सरकारी खरीद एजेंसियां खरीद 15 नवंबर के बाद बन्द करने का ऐलान कर रही हैं। किसान के घरों व खेतों में भी अभी थोड़ा बहुत कटाई का धान खड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार खरीद बन्द कर देगी तो किसान का धान तो मण्डी में प्राइवेट खरीददारों द्वारा पहले से भी बुरी तरह लूटा जाएगा। हरियाणा सरकार का अपने को किसान हितैषी होने का दावा अब झूठ साबित हो रहा है। डा. जम्मू ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा सरकार से अनुरोध करती है कि अपने वायदे के मुताबिक किसान की पूरी फसल सरकार द्वारा तय भाव में खरीदना सुनिश्चित करे और धान की खरीद को कम से कम 30 नवम्बर तक जारी रखे, ताकि किसान को उसकी फसल का पूरा दाम मिल सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button