Haryana
Trending

“शिक्षा ही गरीबी, अंधविश्वास और बेरोजगारी खत्म करने का हथियार” ll

“शिक्षा ही गरीबी, अंधविश्वास और बेरोजगारी खत्म करने का हथियार” ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शिक्षा व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार हैं तथा व्यक्ति और समाज दोनो का आकार देने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हैं इसलिए हमें लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना चाहिए ताकि सभी शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल हो सके। ये शब्द लॉयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ़ पटटी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का उद्वेश्य भारत के सभी स्कूलों व संस्थानों को मजबूत करके शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना, शिक्षा को अनिवार्य बनाना, शिक्षा को बढ़ावा देना तथा शिक्षा को सभी के लिए शुलभ बनाना हैं। श्री साहुवाला ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता हैं तथा इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता हैं। उन्होंने कहा शिक्षा एक व्यवस्थित प्रक्रिया हैं जिसके माध्यम से एक बच्चा और युवक ज्ञान, अनुभव, कौशल और स्वस्थ दृष्टिकोण प्राप्त करता हैं तथा यह व्यक्ति को सभ्य, परिष्कृत, संस्कृत और शिक्षित बनाती हैं और एक सभ्य और सामाजिक समाज के लिए शिक्षा ही एकमात्र साधन हैं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें इस बात की याद दिलाता हैं कि शिक्षा हमारे राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा शिक्षा नीति के सिद्धांतों को अपनाकर एक अधिक समतामूलक, समावेशी और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे हम गरीबी, अंधविश्वास और बेराजगारी को खत्म कर सकते हैं। इसलिए आओ, इस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर हम यह प्रण लें कि हम खुद भी पढे़गे और दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे तभी मौलाना आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कुसुम रानी ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की रीढ़ होती है। जिस देश के लोग शिक्षित होते है, वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा के महत्त्व को समझाने के लिए और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नीलम रानी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें यह संदेश देता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। अगर हमारे आस-पास कोई बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है, तो हमें उसे स्कूल भेजने में मद्द करनी चाहिए। इसके अलावा हमें किताबें दान करनी चाहिए और गरीब बच्चों को पढ़ाना चाहिए। इस अवसपर पर कुसुम रानी एवं नीलम ने मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा बच्चों ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे और उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुसुम, नीलम, सोनिया, आरती, नैना, सुषमा, मधू, रितु, पूजा, परवीन कौर, जसमीत, पलवी , हिमांशी आदि उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button