#haryanagorvment
Trending

समय पर निस्तारण और साफ-सफाई… पुलिस चौकी के स्टाफ को मिला बड़ा सम्मान

समय पर निस्तारण और साफ-सफाई... पुलिस चौकी के स्टाफ को मिला बड़ा सम्मान

हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज आयोजित पुलिस परेड के दौरान अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस चौकी कोर्ट परिसर के चौकी इंचार्ज एवं स्टाफ को अभियोगों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा चौकी परिसर को साफ-सुथरा, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सम्मान पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अभियोगों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इससे पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने में मदद मिलती है और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। वहीं, पुलिस कार्यालयों एवं चौकियों में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखना अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। इससे न केवल उनका मनोबल बढ़ता है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। एसपी हिसार ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, स्वच्छता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button