#haryanagorvment
Trending

गोपाष्टमी पर गौशाला पहुंचे स्वामी रमेश साहुवाला, परिवार सहित की गौसेवा

गोपाष्टमी पर गौशाला पहुंचे स्वामी रमेश साहुवाला, परिवार सहित की गौसेवा

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज )भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाॅं पर गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि माता का दर्जा दिया गया है, जो धन, समृद्धि और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। इसलिए हमें गायों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में हरा-चारा, दलिया व गुड़ सवामणी वितरित करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है बल्कि यह मानव और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है तथा यह हमें भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का स्मरण कराती है कि हमें सभी प्राणियों के प्रति दया और सम्मान का भाव रखना चाहिए तथा यह त्योहार हमें हमारी संस्कृति, पर्यावरण और आध्यात्मिक मूल्यों को संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा यह पर्व गौमाता और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है जो हमें प्रकृति, पशु-पक्षी और मनुष्य के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध की याद दिलाता है। उन्होंने कहा जो व्यक्ति गौ माता की सेवा एवं पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है तथा गाय समस्त प्राणियों की माता और हमारी संस्कृति की प्राण है एवं वह गंगा, गायत्री, गीता, गोविन्द की तरह पूजनीय है तथा उसकी रक्षा करना हमारा परम धर्म है।श्री साहुवाला ने कहा गौमाता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है और गौमाता के मुत्र में गंगा जी का वास होता है तथा गौमाता के दूध में सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता वह अपने हाथ में गुड़ रखकर गाय माता को खिलाएं तो उसका भाग्य उदय हो जाता है और गाय की पूजा करने से नवग्रह शांत रहते है। उन्होंने कहा शास्त्रों के अनुसार गौमाता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओ का वास होता है तथा गौमाता की सेवा और पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते है और भक्तों को सुख, समृद्धि, खुशहाली व शांति का आशीर्वाद देते है तथा भक्तों के सभी पापों को नष्ट करते है। श्री साहुवाला ने कहा कि जो व्यक्ति गाय माता के शरीर पर प्यार से हाथ फेरता है तो गौमाता उसके प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित करती है तथा गौमाता की पूजा करने से व्यक्ति की आयु बढ़ती है, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है, स्वास्थ्य ठीक रहता है, धन-सम्पति की प्राप्ति होती है, घर में शांति रहती है, जीवन में तनाव नहीं आता और परलोक में सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा करने से भविष्य में आने वाला विपदाये समाप्त हो जाती है और इससे तीर्थ करने के बराबर पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सब प्रण लेते है कि हम सब गाय माता की सेवा करेंगे, उनकी रक्षा करेंगे और कभी भी उनका अपमान नहीं होने देंगे तभी गौ अष्टमी मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर श्री रमेश साहुवाला ने अपने परिवार सहित गौमाता की सेवा की तथा उन्हें हरा-चारा, दलिया व गुड़ खिलाकर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button