#haryanagorvment
Trending

अवैध शराब तस्करी पर बरवाला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब तस्करी पर बरवाला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार!

हिसार :- ( अमित कुमार )हिसार पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी बरवाला पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की है। चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.11.2026 को चौकी बरवाला में तैनात एएसआई जितेंद्र व एसपीओ सुरेश कुमार की टीम अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान पुराना बस अड्डा, दौलतपुर रोड, बरवाला के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दौलतपुर रोड पर ‘कोलू चिकन कॉर्नर’ के बाहर एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा लिए खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और तेजी से दुकान के अंदर जाने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान प्रवेन्द्र उर्फ कोलू पुत्र फूल चन्द, निवासी वार्ड नंबर-1, दौलतपुर रोड, हिसार के रूप में हुई। नियमानुसार कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से देशी शराब मार्का ‘माल्टा मस्ती’ की 07 बोतल तथा देशी शराब मार्का ‘शाही’ की 05 बोतल (कुल 12 बोतल) बरामद हुईं। आरोपी बरामद शराब के संबंध में कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस टीम द्वारा नियमों की पालना करते हुए बरामद शराब को सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया। इस संबंध में थाना बरवाला में आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच मुख्य सिपाही रमेश द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button