#haryanagorvment
Trending

संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा तो मिला देशी कट्टा

संदिग्ध हालत में घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा तो मिला देशी कट्टा

हिसार :- (अमित कुमार )अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत हिसार पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। चौकी पड़ाव की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से अवैध 12 बोर देशी पिस्तौल बरामद किया है। चौकी प्रभारी संदीप ने बताया की चौकी पड़ाव की पुलिस टीम एएसआई जयप्रकाश व एचसी कुलदीप नई क्लॉथ मार्केट, हिसार के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान अम्बेडकर बस्ती की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखते ही घबरा गया और वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को रोक लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र सुखा, निवासी बिराण हाल निवासी डोभी, जिला हिसार के रूप में हुई। मौके पर एक स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए काले रंग के लोअर की दाहिनी डब से 12 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी जांच एचसी सुभाष द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button