इन तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी काबू
इन तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 आरोपी काबू
डबवाली :- ( पंकज गोदारा )पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एएनसी स्टाफ डबवाली व सीआईए डबवाली ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 12.710 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली में तैनात एएसआई गुलाब सिंह ने अपनी टीम सहित मंडी डबवाली क्षेत्र में गश्त पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल पर बैठे एक व्यक्ति को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06.160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी रामप्रताप के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।इसी क्रम में एएनसी स्टाफ डबवाली टीम ने स्टाफ में तैनात एएसआई गुरसेवक सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए गांव गदराना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू कर संदेह के आधार पर तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06.550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी चमकौर सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों, सप्लायरों और नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिशों के कारण नशा कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डबवाली पुलिस की नशा विरोधी मुहिम पूरी मजबूती के साथ जारी है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है। आमजन नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने के लिए मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।





