#haryanagorvment
Trending

शादी की खुशियों में DJ का शोर पड़ा भारी तो? प्रशासन का सख्त संदेशII

शादी की खुशियों में DJ का शोर पड़ा भारी तो? प्रशासन का सख्त संदेशII

हिसार-(अमित कुमार):- आमजन की शांति, स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिसार पुलिस ने डीजे संचालकों, कार्यक्रम आयोजकों और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने वालों को ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को मनोरंजन या आयोजन के नाम पर दूसरों की नींद, पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित करने की छूट नहीं दी जा सकती। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के अनुसार सामान्यतः रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। नियमों में निर्धारित अपवादों और राज्य सरकार द्वारा विशेष अवसरों पर दी गई सीमित छूट को छोड़कर इस समयावधि में इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम के उपयोग के लिए सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति लेना भी आवश्यक है।डीजे संचालक और आयोजक नियमों की जिम्मेदारी समझें हिसार पुलिस ने शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजकों से अपील की है कि वे ध्वनि की निर्धारित सीमा और समय का विशेष ध्यान रखें। डीजे संचालक भी बिना अनुमति या निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में संगीत न बजाएं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर शिकायत और परिस्थितियों के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *तेज आवाज से परेशानी हो तो इन नंबरों पर दें सूचना यदि आपके आसपास रात 10 बजे के बाद नियमों के विरुद्ध डीजे या लाउडस्पीकर बजाया जा रहा है अथवा तेज आवाज से आमजन को परेशानी हो रही है, तो हिसार पुलिस को इन नंबरों पर सूचना दें:
• 8814057100
• 8814012342
हिसार पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है कि ध्वनि प्रदूषण रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं। आपकी एक जिम्मेदार सूचना किसी विद्यार्थी की पढ़ाई, किसी मरीज के आराम और किसी बुजुर्ग की शांति की रक्षा कर सकती है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button