#haryanagorvment
Trending

पूछताछ में खुला सप्लाई नेटवर्क का राज! डोडा पोस्त का मुख्य आरोपी गिरफ्तारII

पूछताछ में खुला सप्लाई नेटवर्क का राज! डोडा पोस्त का मुख्य आरोपी गिरफ्तारII

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):- जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सिरसा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने डोडा पोस्त बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवीर सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी वार्ड नंबर-6,ऐलनाबाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती 9 जनवरी 2026 को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने ममेरा रोड, ऐलनाबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 किलो 10 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच सीआईए ऐलनाबाद पुलिस को सौंपी गई थी।जांच के दौरान पुलिस टीम को मामले में मुख्य सप्लायर की संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बलवीर सिंह को ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिरसा पुलिस नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button