#haryanagorvmentsirsa
Trending
एक रुपये का शगुन, लाखों का संदेश! दो परिवारों ने सादगी से रचाया विवाह||
एक रुपये का शगुन, लाखों का संदेश! दो परिवारों ने सादगी से रचाया विवाह||
सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) आज के समय में जहां शादियों में दिखावे और भारी-भरकम खर्च का चलन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, वहीं गांव खारिया और नानूआना गांव के दो परिवारों ने सादगी और फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। खारिया निवासी मास्टर धर्म सिंह बांदर के पोत्र डॉ. अमित और नानूआना निवासी मंगतू राम ढुकिया की पोत्री रितु की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुसुराल पक्ष ने शादी की पवित्र रस्म को मात्र एक रूपये का शगुन लेकर सम्पूर्ण किया। दोनों परिवारों ने इस विवाह को बिना किसी तामझाम और अनावश्यक खर्च के संपन्न कर समाज को सादगी व समानता का संदेश दिया है। इस मौके पर दोनों पक्षों के परिजनों व परिचितों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद व खुशहाल जीवन का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। #newstodayhry





