स्कूल में लगा फर्स्ट एड जागरूकता शिविर, डेमो के जरिए बच्चों ने सीखे जरूरी उपाय||
स्कूल में लगा फर्स्ट एड जागरूकता शिविर, डेमो के जरिए बच्चों ने सीखे जरूरी उपाय||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के सहयोग से श्री महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय में प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड)जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम से पहुंचे शैंकी डागर ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में डेमो के माध्यम से बच्चों को समझाया कि अचानक दुर्घटना, चोट या किसी आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार प्राथमिक उपचार देकर पीडि़त व्यक्ति की मदद की जा सकती है।उन्होंने बच्चों को प्राथमिक उपचार की सही तकनीकों, सावधानियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ से काम लेने के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और प्राथमिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में दूसरों की सहायता करने के लिए सक्षम बनाना रहा।समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट की इस पहल #newstodayhry




