#haryanagorvmentsirsa
Trending

CM सैनी करेंगे सिरसा के विकास कार्यों की समीक्षा! कांडा की मुलाकात के बाद आया बड़ा अपडेट ||

CM सैनी करेंगे सिरसा के विकास कार्यों की समीक्षा! कांडा की मुलाकात के बाद आया बड़ा अपडेट ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी (एच एल पी) के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच सिरसा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, नगर परिषद के उप-प्रधान चुनाव तथा स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुलाकात के बाद मीडिया को दिए अपने बयान में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने बताया कि उन्होंने सिरसा में चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। कांडा के अनुसार, क्षेत्र में ठेकेदारों की मनमानी और संबंधित अधिकारियों की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सिरसा की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित पड़ी योजनाओं का ब्योरा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों का जल्द समाधान हो सके।गोपाल कांडा ने जानकारी दी कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उच्च अधिकारियों को आवश्यक और समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, बैठक में सिरसा नगर परिषद के उप-प्रधान के चुनाव सहित अन्य स्थानीय राजनीतिक एवं प्रशासनिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिरसा के विकास को लेकर सकारात्मक रुख है और वे पूरे हरियाणा के समग्र विकास के लिए समर्पित भावसे कार्य कर रहे हैं। हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे अपने आगामी सिरसा दौरे के दौरान स्वयं सभी विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे, जिससे लंबित परियोजनाओं को गति मिल सके और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।पूर्व मंत्री ने कहा कि सिरसा में स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट की धीमी चाल से परेशानी बढ़ी है। साथ ही पेयजल और सीवरेज व्यवस्था गड़बड़ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं शिकायत निवारण समिति की बैठक लेने सिरसा आते हैं इससे जनता को उम्मीद है कि समस्याओं का निराकरण शीघ्र होगा। गोपाल कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के कोने कोने में पहुंच कर जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं साथ ही उनका समाधान भी करते हैं। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button