#haryanagorvmentsirsa
Trending

450 छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, 25 KM साइकिल चलाकर पहुंचे अधिकारी ने दिलाई शपथ ||

450 छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, 25 KM साइकिल चलाकर पहुंचे अधिकारी ने दिलाई शपथ ||

करनाल :- (सुभाष चंद) हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, IPS के दिशानिर्देशों एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मनबीर सिंह IPS के नेतृत्व में हरियाणा के प्रत्येक जिला में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम चरम पर है। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा उच्चाधिकारियों के निर्देशों से सम्पूर्ण हरियाणा में साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए जन जन को नशे के विरुद्ध जागरूक करने में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में आज पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री में नशे के विरुद्ध एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 450 छात्र छात्राओं और 38 शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यालय के उप प्राचार्य कर्ण सिंह की उपस्थिति में डॉ। राजेश, अमन, आदि ने कार्यक्रम करवाया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे विस्तार से जागरूक करते हुए बताया कि नशा किस प्रकार शौक से जीवन में प्रवेश करता है और उसका परिणाम शौक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि नशा होता अच्छा तो माँ देती और कहती खा बच्चा। इसी प्रकार पिता कहता ले पी क्यों करता है चिंता अपना जीवन जी। लेकिन दोनों ने कभी नहीं दिया। अब प्रश्न उठता है कि फिर कौन लोग हैं वो जो हमे नशे की और अग्रषित करने का कार्य करते हैं। उन्होंने उत्तर देते हुए कहा कि वे पांच रूपों में होंगे- मित्र, चलचित्र, अड़ौसी पड़ौसी, रिश्तेदार और ईर्ष्यालु यार। हमे सबके साथ सद्व्यवहार करना है लेकिन सतर्क रहकर। नशे से दूर रहें, स्वस्थ रहें और अपने कार्य में व्यस्त रहें। उन्होंने प्रतिबंधित नशों के बारे विस्तार से बताया कि किस प्रकार ये नशे न केवल मनुष्य के स्वास्थ्य, चरित्र, व्यवहार और परिवार के साथ साथ राष्ट्र को क्षति पहुंचाते हैं अपितु राष्ट्र को कमजोर करते हैं क्योंकि युवा ही देश की धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित नशों के विरुद्ध 1933 अथवा 9050891508 पर सम्पर्क करें और यदि कोई नशा छोड़ना चाहता है तो बताएं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी। इस अवसर पर नामित पार्षद सेठ पाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ.वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के लिए 50 किलोमीटर साइकिल चलाकर विशेष सन्देश दिया। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button