सरपंचों ने खोला मोर्चा, बीडीपीओ पर भ्रष्टाचार के आरोपों की विजिलेंस जांच की मांग; तीसरे दिन भी धरना जारी ||
सरपंचों ने खोला मोर्चा, बीडीपीओ पर भ्रष्टाचार के आरोपों की विजिलेंस जांच की मांग; तीसरे दिन भी धरना जारी ||

बड़ागुढ़ा :- (गुरनैब सिंग दंदीवाल) बड़ागुढ़ा ब्लॉक में सरपंचों का गुस्सा अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ागुढ़ा ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के बैनर तले खंड क्षेत्र के सरपंचों का बीडीपीओ बड़ागुढ़ा भजनलाल के तबादले की मांग को लेकर _मंगलवार, 17 नवंबर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना वीरवार, 19 नवंबर को तीसरे दिन भी जारी रहा।वीरवार को धरना स्थल पर सबसे पहले पहुंचे इनेलो के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा साहुवाला। उनके पहुंचते ही धरना स्थल पर जोश दोगुना हो गया।जस्सा साहुवाला ने पहले धरने पर बैठे सभी सरपंचों, महिला सरपंचों सहित एक-एक की बात शांति से सुनी। सरपंचों ने बीडीपीओ बड़ागुढ़ा को लेकर अपनी पूरी पीड़ा, व्यवहार और कामकाज में आ रही दिक्कतों की पूरी कहानी सुनाई। पूरी बात सुनने के बाद जस्सा साहुवाला ने धरना स्थल पर उपस्थित सरपंचों को तन-मन से समर्थन देते हुए खुलेआम ऐलान कर दिया मैं यहां सिर्फ समर्थन देने नहीं आया, मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। जब तक सरपंचों को न्याय नहीं मिलेगा, इनेलो पार्टी पीछे नहीं हटेगी।जस्सा साहुवाला ने भाजपा सरकार को दी खुली चेतावनी उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी सरपंचों के साथ है। बड़ागुढ़ा बीडीपीओ पर लगे आरोपों पर कार्रवाई ही नहीं, बल्कि बीडीपीओ भजनलाल के कार्यकाल दौरान किए गए भृष्टाचार की विजिलेंस जांच भी की जाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक यह आंदोलन सिर्फ बड़ागुढ़ा तक सीमित नहीं रहेगा, जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाया जाएगा।इनेलो पार्टी जिला प्रशासन, हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री तक सरपंचों की मांग को पहुंचाएगी। फिर भी अगर सरपंचों की सुनवाई नहीं हुई, तो इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।बीडीपीओ के व्यवहार पर कड़ी निंदा इनेलो जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा साहुवाला ने बीडीपीओ बड़ागुढ़ा द्वारा एक जिम्मेदार अधिकारी होते हुए भी सरपंचों के प्रति अपनाए जा रहे कड़े रुख, भृष्टाचारऔर व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा जब एक जिम्मेदार अधिकारी चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रहा है, तो सोचो आम जनता का क्या हाल होगा। यह बर्दाश्त नहीं होगा।सरपंचों की 3 बड़ी मांगें
- बीडीपीओ बड़ागुढ़ा पर किए गए भृष्टाचार की नियमानुसार विजिलेंस जांच की जाए।
- सरपंचों के आरोपों – मनमानी और भृस्टाचार कर काम के बदले पैसों की मांग जैसे आरोपों की विजिलेंस जांच करवाई जाए।
- बड़ागुढ़ा में नया बीडीपीओ नियुक्त कर 44 गांवों के ब्लॉक बड़ागुढ़ा में विकास कार्यों को बिना रुकावट चलाया जाए।
धरना स्थल पर महिला सरपंचों ने भी कहा कि वे पीछे नहीं हटेंगी। सभी सरपंचों ने एक स्वर में कहा –
“जब तक बीडीपीओ पर कड़ी कार्रवाई और किए गए भृष्टाचार की विजिलेंस जांच नहीं करवाई जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। चाहे कितने दिन लग जाएं।धरना स्थल पर माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। अब सबकी नजर जिला प्रशासन पर टिकी है कि प्रशासन सरपंचों की मांग कब मानता है, या फिर यह आंदोलन जिला मुख्यालय तक पहुंचेगा।यहां पहुंचने पर बड़ागुढ़ा ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन की प्रधान कविता रानी साहुवाला प्रथम, उप प्रधान विरेंद्र सिंह भीवां सरपंच, मनजीत डुडी भादड़ा सरपंच, मनोज कुमार बुढाभाना सहित उपस्थित सभी सरपंचों ने धरना स्थल पर आकर उन्हें समर्थन देने पर आभार व्यक्त किया। #newstodayhry




