#haryanagorvmentsirsa
Trending

प्रभात फेरी से महारास तक… सिरसा के श्याम मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा ||

प्रभात फेरी से महारास तक... सिरसा के श्याम मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) प्राचीन श्री श्याम मंदिर के 63वें कार्तिक महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। दिन की शुरूआत सुबह 5:30 बजे श्री श्याम नाम प्रभात फेरी के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे नटराज आर्ट ग्रुप की ओर से श्री राधाकृष्ण नृत्य महारास प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने मनमोहक नृत्य और सुंदर झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। मंदिर की संरक्षक तारा देवी ने बताया कि महोत्सव के तहत शुक्रवार रात 8:15 बजे श्री श्याम भजन अमृत वर्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य यजमान प्रो. गणेशीलाल एवं उनके सुपुत्र श्याम भक्त मनीष सिंगला होंगे। कोलकाता से पहुंच रहे भजन गायक प्रकाश मिश्रा और श्वेता अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। सरगम म्यूजिकल ग्रुप के बब्बू गिरधर सहयोगी कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन 21 नवंबर को द्वादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना करेंगे। इस मौके पर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा सहित सुनील शर्मा, बजरंग सारडा, अश्वनी बंसल, विकास कोचरी, नवीन गोयल, भारत भूषण शर्मा, पंकज शर्मा, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला, प्रवीण महिपाल, राजेश बंसल, योगेश शर्मा, ललित मोंगा, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, हेमंत गोयल, सतीश अरोड़ा, राजेश सिंगला, राजीव वधवा, प्रदीप ढाका, नितेश गर्ग, जतिन सोनी, कमल योगी, राजेश गोयल, राजेश गर्ग, मुकेश बंसल, राजकुमार शर्मा, राजेश खत्री, साहिल खुराना, दीपक मोंगा, शुभम गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button